जानें क्यों लगा राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज पर जुर्माना, गंवाना पड़ा मैच फीस का दस प्रतिशत

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 12, 2023, 06:01 PM IST

IPL 2023: कोलकाता के खिलाफ मैच में राजस्थान की तरफ से सबकुछ अच्छा रहा सिवा एक चीज के, दरअसल ओपनिंग बल्लेबाज को कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 150 रन का लक्ष्य रखा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज पर लगा जुर्माना
  • आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का पाया गया दोषी
  • मैच फीस का 10 प्रतिशत गंवाना पड़ा

राजस्थान ने ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में भले ही कोलकाता नाईट राइडर्स को एकतरफ तरीके से हरा दिया हो, लेकिन एक बल्लेबाज के लिए शुक्रवार का दिन कुछ खास नहीं था। एक तरफ जहां इस दिन राजस्थान के दो खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बनाए तो वहीं दूसरी ओर ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर पर जुर्माना लग गया।

jos buttler

जोस बटलर, बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया 'राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन्हें मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना के तौर पर देना होगा। बटलर ने लेवन-1 के इस अपराध को स्वीकार कर लिया है। इस कोड के उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का फैसला सर्वमान्य और अंतिम होता है। बटलर कोलकाता के खिलाफ मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। वह शॉट खेलकर पहले रुके और फिर दौड़ने लगे और आंद्रे रसेल के डायरेक्ट थ्रो ने उन्हें रन आउट कर दिया। यह पारी का केवल दूसरा ही ओवर था। यशस्वी के लिए बटलर को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

End of Feed