Virat-Gambhir Fight: सामने आई विराट-गंभीर लड़ाई के दौरान कही गई बातें, जानिए मैदान पर किसने किसको क्या कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2023, 09:02 PM IST

Virat Kohli and Gautam Gambhir fight conversation: आईपीएल 2023 में सोमवार रात लखनऊ के मैदान पर बैंगलोर ने लखनऊ को उसी के घर में शिकस्त देकर अपना बदला पूरा किया, उसके बाद एक बार फिर कहासुनी का सिलसिला शुरू हुआ जो गंभीर और विराट पर जा अटका। दोनों ने एक दूसरे से क्या कुछ कहा, ये आप भी जानना चाहते होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली-गौतम गंभीर झगड़ा
  • आखिर क्यों खड़ा हुआ पूरा विवाद, किसने-किसको क्या कहा
  • लखनऊ के मैदान पर क्यों हुआ था हंगामा

Virat and Gambhir Fight: दिल्ली के दो धुरंधरों विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर आईपीएल मैच के बाद हुई लड़ाई से एक बार फिर सार्वजनिक हो गया कि एक दूसरे के लिये दोनों के मन में कितनी कड़वाहट है। कैमरे में कैद हुई इस लड़ाई में दोनों ने जमकर गालियां भी दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच सोमवार की रात हुए मैच के दौरान हुई इस झड़प की शुरूआत कहां से हुई, इसे लेकर वहां मौजूद लोगों के अलग अलग मत हैं । कुछ इसे बचपना कह रहे हैं तो कुछ लोगों को इस प्रतिद्वंद्विता में मसाला मिल रहा है जबकि कुछ का मानना है कि ‘भद्रजनों के खेल’ में इस तरह की घटनाओं से बचना चाहिये।

IPL 2023, Who said what during Virat Kohli and Gautam Gambhir fight

गौतम गंभीर और विराट कोहली (AP)

एक टीम में शामिल प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘आपने टीवी पर देखा कि काइल मायर्स और कोहली मैच के बाद कुछ देर तक साथ चल रहे हैं। मायर्स ने कोहली से पूछा कि वह उन्हें लगातार गालियां क्यो दे रहे थे तब कोहली ने कहा कि वह (मायर्स) उन्हें घूर क्यो रहा था। इससे पहले अमित मिश्रा ने अंपायर से शिकायत की थी कि विराट दसवें नंबर के बल्लेबाज नवीनुल हक को लगातार गालियां दे रहे हैं।’

End of Feed