IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स की 200वीं बार कप्तानी करते हुए क्या बोले एमएस धोनी?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 08:58 PM IST

MS Dhoni, 200th Match as CSK Captain: चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए स्पेशल दोहरा शतक पूरा करने के बाद जानिए क्या बोले एमएस धोनी?

MS Dhoni,CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी बुधवार को आईपीएल 2023 में अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जैसे ही टॉस के लिए उतरे उनके नाम बतौक कप्तान एक अनोखा दोहरा शतक दर्ज हो गया। रविवार को धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की 200वीं बार कप्तानी करने उतरे।

MS-Dhoni

एमएस धोनी(साभार IPL/BCCI)

200वीं बार संभाली चेन्नई की कमान

धोनी को इस मुकाम पर पहुंचने में 16 साल लंबा वक्त लगा। धोनी आईपीएल के आगाज से लेकर अबतक चेन्नई की कमान संभाल रहे हैं। साल 2014 और 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स पर स्पॉट फिक्संग मामले के बाद दो साल का प्रतिबंध लगा था। उन दो सीजन में धोनी पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आए। जिसमें से एक सीजन में टीम की कमान संभाली। पिछले सीजन के आगाज से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। ऐसे में रवींद्र जडेजा के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई थी लेकिन सीजन के खत्म होने से पहले फिर से धोनी की ताजपोशी हो गई।

End of Feed