आरसीबी के जबड़े से जीत छीनने के बाद शुभमन गिल ने भरी चेन्नई को पटखनी देने की हुंकार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 22, 2023, 08:00 AM IST

टीम इंडिया के युवा स्टार शुभमन गिल ने रविवार को अकेले दम पर आरसीबी के जबड़े से जीत छीनने के बाद लगातार दूसरी बार गुजरात टाइटन्स की खिताबी जीत की हुंकार भरी है। जानिए मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद गिल ने क्या कहा?

बेंगलुरू: आईपीएल 2023 के लीग दौर का अंत रविवार को दो धमाकेदार मुकाबलों के साथ हुआ। 8 घंटे में तीन शतकीय पारियां देखने को मिली और अंत में आरसीबी को गुजरात के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद मुंबई का प्लेऑफ का रास्ता साफ हो गया। शुभमन गिल की शतकीय पारी विराट के आतिशी शतक पर भारी पड़ गई और एक बार फिर आरसीबी का खिताबी जीत का सपना चकनाचूर हो गया। गिल को 52 गेंद में 104 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गिल ने इस दौरान चेन्नई को उसके घर पर पटखनी देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के लिए हुंकार भरी।

Shubman Gill

शुभमन गिल(साभार IPL/BCCI)

लगातार दूसरी बार पहुंचेंगे फाइनल में

प्लेऑफ मुकाबले के बारे में गिल ने कहा, चेन्नई में चेन्नई से भिड़ने के लिए बेताब हूं। हमारी टीम में चेन्नई के विकेट पर गेंदबाजी के लिए अच्छा बॉलिंग अटैक है। मैं आशा करता हूं कि हम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल होंगे।

End of Feed