धोनी पर लग जाएगा प्रतिबंध..: वीरेंद्र सहवाग ने CSK के गेंदबाजों को दी बड़ी चेतावनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2023, 06:50 PM IST

IPL 2023, Virender Sehwag warning to CSK bowlers on Dhoni ban: आईपीएल 2023 के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है। वीरू ने चेन्नई सपर किंग्स के गेंदबाजों को चेतावनी दी है कि वो सुधर जाएं नहीं तो धोनी पर प्रतिबंध के लिए तैयार रहें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में धोनी पर बैन का खतरा
  • वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को किया आगाज
  • लगातार अतिरिक्त रन देना बन गई है समस्या

MS Dhoni, IPL 2023: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज महेंद्र सिंह धोनी को लगातार निराश कर रहे हैं और उन्होंने गेंदबाजों को कमर कसने को कहा जिससे कि इस करिश्माई कप्तान पर ‘प्रतिबंध’ के खतरे से बचा जा सके।

Virender Sehwag warns CSK bowlers of MS Dhoni ban

वीरेंद्र सहवाग की चेन्नई सुपर किंग्स को चेतावनी (Instagram/IPLT20)

सुपरकिंग्स ने सोमवार को बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आईपीएल मैच में छह विकेट पर 226 रन बनाए लेकिन टीम को लक्ष्य का बचाव करने के लिए जूझना पड़ा क्योंकि गेंदबाजों ने छह वाइड गेंद फेंकी। सुपरकिंग्स की टीम हालांकि अंत में आठ रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।

End of Feed