IPL 2023: जो उठा रहे थे टी20 करियर पर सवाल, किंग कोहली ने विराट अंदाज में दिया करारा जवाब

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 21, 2023, 11:33 PM IST

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी और लगातार दूसरा शतक जड़ने के बाद उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जो उन्हें टी20 फॉर्मेट में चुका हुआ मान रहे थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ खेली 61 गेंद में 101* रन की पारी
  • आईपीएल 2023 में जड़ा लगातार दूसरा शतक
  • सीजन में पार किया 600 रन का आंकड़ा

बेंगलुरू: खराब दौर से उबरकर अपने जाने पहचाने फॉर्म में लौटने के बाद विराट कोहली हर जगह और हर स्तर पर छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से आईपीएल 2023 में धमाल मचाते हुए लगातार रन बनाए हैं। लीग दौर का अंत उन्होंने लगातार दो शतकीय पारियों के साथ किया वो भी तब जब टीम को इस तरह की पारियों की उनसे उम्मीद थी। विराट ने आईपीएल 2023 में अपना दूसरा और कुल सातवां शतक जड़ने के बाद टी20 में चुका हुआ मान रहे लोगों को करारा जवाब दिया है।

Virat Kohli

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

मैं फिर से खेल रहा हूं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट

विराट कोहली ने टी20 करियर पर सवाल उठा रहे आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा, बहुत सारे लोगों को लग रहा था कि टी20 फॉर्मेट में मेरे खेल में गिरावट आ रही है लेकिन मैं इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता। मुझे लगता है कि मैं फिर से अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा हूं और पूरा लुत्फ उठा रहा हूं। मैं गैप्स के साथ साथ बड़े शॉट्स जड़ पा रहा हूं।

End of Feed