टीवी पर IPL देखने वालों की संख्या में गिरावट, स्ट्रीमिंग के आंकड़ों ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े- रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2023, 10:53 PM IST

IPL Viewership on TV and Streaming: आईपीएल 2023 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टीवी पर आईपीएल देखने वालों की संख्या में कुछ गिरावट देखने को मिली है। जबकि मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

IPL 2023 Viewership: आईपीएल उन खेल टूर्नामेंट्स में से एक है जिसे देखने के लिए फैंस पूरा साल इंतजार करते हैं। हर साल आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की व्यूअरशिप में इस साल एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीवी पर इसका टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स करता है, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग इस बार जियो सिनेमा भी कर रहा है, वो भी फ्री में। एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे बड़ा अंतर देखने को मिला है।

IPL 2023 Viewership records broken

आईपीएल व्यूअरशिप के रिकॉर्ड टूटे (IPLT20/BCCI)

'न्यूज18' की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवी पर आईपीएल देखने वालों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में स्टार स्पोर्ट्स की टीवी रेटिंग 7.6 रही। ये अब तक आईपीएल इतिहास में दर्ज की गई दूसरी सबसे कम रेटिंग है। पिछले सीजन की टीवी रेटिंग (5.57) सबसे कम थी। आईपीएल 2020 और 2019 के पहले गेम की टीवी रेटिंग 8.29 और 10.36 दर्ज हुई थी।

End of Feed