Trent Boult: आईपीएल में न्यूजीलैंड के बांए हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट किसी भी टीम में क्यों ना खेल रहे हों उनकी गेंदबाजी का कहर विरोधियों के खिलाफ एक जैसा ही रहता है। उसी तेवर और गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए बोल्ट ने एक बार फिर राजस्थान को अच्छी शुरुआत लखनऊ के खिलाफ दिलाई। बोल्ट ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मेडन ओवर के साथ पारी की शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में लखनऊ को कोई रन नहीं दिया और अपने दूसरे ओवर में केवल 2 रन खर्च किए। बोल्ट की शुरुआती 12 गेंद में से 11 डॉट रहीं और एक गेंद में 2 रन गया।
ट्रेंट बोल्ट(साभार IPL/BCCI)
बोल्ट ने मेडन ओवर के साथ की मैच की शुरुआत
बोल्ट ने लखनऊ के खिलाफ अपना पहला ओवर मेडन डॉलते ही आईपीएल इतिहास के सबसे कंजूस यानी सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंजबाजों की सूची में इरफान पठानको पछाड़कर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। बोल्ट का पहला ओवर आईपीएल में उनका कुल 11 वां मेडन ओवर था। इरफान पठान के नाम 10 मेडन ओवर दर्ज थे। लीग में उनसे ज्यादा मेडन ओवर प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार ने फेंके हैं। प्रवीण के नाम आईपीएल 14 और भुवनेश्वर के नाम 12 मेडन ओवर दर्ज हैं। बोल्ट बेहद तेजी से मेरठ मेल भुवनेश्वर कुमार का पीछा कर रहे हैं।
आईपीएल विकेटों के शतक से एक कदम हैं दूर
बोल्ट ने बुधवार को 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। उन्होंने आयुष बदोनी को बोल्ड कर दिया। बोल्ट ने अबतक खेले 83 मैच में 26.52 के औसत और 8.25 की इकोनॉमी के साथ कुल 99 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट रहा। बोल्ट आईपीएल में नौवीं बार खेल रहे बोल्ट विकेटों का शतक पूरा करने से एक विकेट दूर हैं।
