IPL 2023: रिंकू सिंह नहीं ये खिलाड़ी है चेज करते हुए छक्के जड़ने में नंबर वन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 11, 2023, 07:30 AM IST

जानिए कौन सा खिलाड़ी मौजूदा आईपीएल सीजन में है लक्ष्य का पीछा करते हुए छक्के जड़ने में नंबर वन। लगातार पांच गेंद में पांच छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह इस बारे में नहीं हैं सर्वोत्तम।

मुंबई: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल का सोलहवां सीजन जैसे-जैसे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है उसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। मैदान पर चौकों छक्कों की बारिश भी जमकर हो रही है। खबर लिखे जाने तक आईपीएल 2023 के 55 मैच खेले जा चुके हैं और इतने मुकाबलों में 800 से ज्यादा छक्के और 1500 से ज्यादा चौके लग चुके हैं। सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी 32 छक्कों के साथ नंबर वन बने हुए हैं। वहीं सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों में अव्वल नंबर पर यशस्वी जायसवाल चल रहे हैं।

Rinku Singh

रिंकू सिंह(साभार IPL/BCCI)

अंतिम ओवरों में छक्कों की लड़ी दिला रही है जीत

लेकिन इस बार एक अनोखा ही मुकाबला आखिरी के ओवरों में छक्के जड़ने का भी चल रहा है। खिलाड़ी अपनी टीमों को लगातार पांच और तीन छक्के जड़कर जीत दिला चुके हैं। ऐसे में आईए नजर डालते हैं कि स्लॉग ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए किस खिलाड़ी ने मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा कर दिखाया है।

End of Feed