सुनील गावस्कर ने CSK के कप्तान MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 17, 2023, 02:59 PM IST

IPL 2023, Sunil Gavaskar on MS Dhoni: सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार देते हुए कहा कि उनके जैसा कप्तान ना कभी हुआ और ना ही भविष्य में होगा। धोनी ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रिकॉर्ड 200वीं बार कप्तानी की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुनील गावस्कर ने धोनी पर दिया बड़ा बयान
  • चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान जैसा कोई नहीं
  • पहले भी गावस्कर धोनी की कर चुके हैं तारीफ

IPL 2023: अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार देते हुए कहा कि उनके जैसा कप्तान ना कभी हुआ और ना ही भविष्य में होगा। धोनी ने 12 अप्रैल को चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उतर कर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान के रूप में 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। यह 41 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान यह उपलब्धि हासिल करने वाला आईपीएल के इतिहास में पहला खिलाड़ी है। उनकी टीम यह मैच तीन रन से हार गई थी।

Sunil Gavaskar on MS Dhoni

सुनील गावस्कर ने धोनी पर दिया बड़ा बयान (Instagram/AP)

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने कहा,‘‘ चेन्नई सुपर किंग्स जानता है कि मुश्किल परिस्थितियों से कैसे बाहर निकलना होता है। यह केवल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से ही संभव हो पाया है। 200 मैचों में कप्तानी करना बेहद मुश्किल है। इतने अधिक मैचों में कप्तानी करना बोझ है और इससे उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है।’’

End of Feed