IPL 2023, SRH vs MI Pitch Report, Weather: हैदराबाद-मुंबई मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पढ़िए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 18, 2023, 05:54 PM IST

IPL 2023, SRH vs MI Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (18 April 2023) आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां हैदराबाद के मैदान पर उतरेंगी। आइए जानते हैं कि कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज हैदराबाद के मौसम का हाल कैसा रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल का मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा
  • आईपीएल 2023 का 25वां मैच
  • सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा

IPL 2023, SRH vs MI Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आज आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना सर्वाधिक पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद होगी। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ होगा विदेशी कप्तान तो दूसरी तरफ भारतीय। हैदराबाद की कमान एडेन मार्करम के हाथों में है, जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा।

IPL 2023, SRH vs MI Pitch Report

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद की टूर्नामेंट में शुरुआत बेहद खराब रही थी जहां उन्होंने लगातार दो मैच गंवा दिए थे, लेकिन अब वो लगातार दो मुकाबले जीत चुके हैं और पूरी तरह लय में नजर आ रहे हैं। अपने पिछले मैच में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से मात दी थी। वहीं मुंबई इंडियंस का हाल भी बिल्कुल ऐसा ही रहा। सीजन के शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद वे जीत की पटरी पर लौट चुके हैं और अपने पिछले दोनों मुकाबलों में विजयी साबित हुए हैं। अपने पिछले मैच में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात दी। दोनों टीमें आज अपनी लय बरकरार रखने उतरेंगी। अब आपको बताते हैं कि हैदराबाद की पिच रिपोर्ट कैसी होगी और आज कैसा रहेगा हैदराबाद के मौसम का हाल।

End of Feed