IPL 2023: क्लासेन की पारी पर भारी पड़े निकोलस पूरन, लखनऊ ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 13, 2023, 07:20 PM IST

SRH vs LSG: आईपीएल के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के सामने जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य था जो उसने 4 गेंद शेष रहते 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए। मैच के हीरो रहे निकोलस पूरन जिन्होंने नाबाद 44 रन की पारी खेली।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से
  • हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद का धमाल
  • दोनों ही टीम के लिए जीत जरूरी

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबद को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के सामने जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य था, जो उसने निकोलस पूरन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पूरन ने 13 गेंद में नाबाद 44 रन की पारी खेली। लखनऊ की तरफ के सर्वाधिक 64 रन की पारी युवा ओपनर प्रेरक मांकड़ ने खेली। प्रेरक के अलावा लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिंस ने 40 रन की पारी खेली। हैदराबाद की तरफ से ग्लेन फिलिप्स और मयंक मार्कंडे ने 1-1 विकेट चटकाए।

Prerak Mankad

प्रेरक मांकड और मार्कस स्टोइनिस

इससे पहले सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद की तूफानी पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंद पर सर्वाधिक 47 जबकि अब्दुल समद ने 25 गेंद पर 37 रन की पारी खेली।

End of Feed