IPL 2023: हार से नाराज SRH कोच ब्रायन लारा बोले- KKR ने हमें नहीं हराया, हम हारे

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2023, 02:25 PM IST

IPL 2023, SRH vs KKR: हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में छठी हार के लिये अपने बल्लेबाजों को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें नहीं हराया बल्कि वह खुद हारे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में कोलकाता ने हैदराबाद को हराया
  • हार के बाद बेहद निराश कोच ब्रायन लारा
  • लारा बोले- केकेआर ने नहीं हराया, हम खुद हारे

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में छठी हार के लिये अपने बल्लेबाजों को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें नहीं हराया बल्कि वह खुद हारे। जीत के लिये 172 रन के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स पांच रन से मुकाबला हार गए। अब वह दस टीमों में नौवें स्थान पर है जबकि केकेआर आठवें स्थान पर है।

IPL 2023, SRH coach Brian Lara after defeat against KKR

ब्रायन लारा

लारा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने पावरप्ले में विकेट गंवाये जिससे उबर ही नहीं सके । हमने हेनरिच क्लासेन को पारी संभालने के लिये कहा । वह छठे नंबर पर उतरता है और उससे पहले पांच बेहतरीन खिलाड़ी हैं । उसके लिये यह कठिन था।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजों केा मददगार पिच पर ऐसे मैच जीतने का शऊर आना चाहिये लेकिन हम जीत नहीं सके । हमें साझेदारियों पर फोकस करना होगा । आक्रामक होना अच्छी बात है लेकिन मैच जीतने के लिये ठहरकर खेलना भी जरूरी है।’’

End of Feed