TATA IPL 2023: मुंबई के खिलाफ धमाल मचाने के बाद शुभमन गिल ने खोल दिया दिल, बताया अपनी सफलता का राज

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 27, 2023, 07:30 AM IST

TATA IPL 2023, Shubman Gill century: आईपीएल के 16वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया। इसी जीत के साथ गुजरात ने लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब 28 मई को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से गुजरात टाइटंस का सामना होगा।

TATA IPL 2023, Shubman Gill century: शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने एक बार फिर आईपीएल के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली। आईपीएल के 16वें सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया। इसी जीत के साथ गुजरात की टीम ने फाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के बाद गुजरात के लिए शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने अपनी सफलता के राज का खुलासा किया।

Shubman Gill, TATA IPl 2023, Gujarat Titans

शुभमन गिल। (फोटो- IPL/BCCI)

यह आईपीएल मेरे करियर का बेहतरीन पल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद शुभमन गिल ने अपनी सफलता के राज का खुलासा किया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे शुभमन ने कहा कि आज मेरा दिन था। तभी मैं यह शानदार पारी खेल पाया। मैच के जब आप लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते हैं तो आपको अपने ऊपर आत्मविश्वास भी होता है। आगे उन्होंने कहा कि अगर मैं शुरुआत करुंगा तो आगे बढ़ता जाऊंगा। इसके बाद उन्होंने मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को लेकर कहा कि पिछले साल से यह चीजें बदली हैं। 2021 में चोट की वजह से मैं मैच नहीं खेल पाया था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड सीरीज के खिलाफ मेरी टीम में वापसी हुई। इसके बाद मेरी पूरी मेहनत मेरे काम आई। आईपीएल की बात करुं तो यह मौजूदा साल मेरे करियर का बेहतरीन पल रहा है।

शुभमन ने 215 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने 215 की स्ट्राइक रेट से 60 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 129 रन बनाए। यह मौजूदा में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल के नाम थी। उन्होंने 124 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी कर बात करें तो मोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 4.28 की इकोनॉमी से 2.2 ओवर में महज 10 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए।

End of Feed