IPL 2023: शुभमन गिल का लखनऊ के खिलाफ चला जमकर बल्ला, पहले आईपीएल शतक से चूके

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 7, 2023, 05:37 PM IST

टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला आईपीएल में भी चमक चल रहा है। रविवार को लखनऊ के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार पारी खेली लेकिन अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए।

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार शुभमन गिल ने रविवार को अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक से चूक गए। गिल ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए सीजन का चौथा अर्धशतक जड़ा। अंत में वो 51 गेंद में 94 रन की पारी खेलकर नाबाद पवेलियन लौटे। गिल ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 7 छक्के जड़े। उनका बैटिंग के दौरान स्ट्राइक रेट 184.31 का रहा।

Shubman Gill

शुभमन गिल(साभार IPL/BCCI)

29 गेंद में जड़ा पचासा, साहा के साथ की शतकीय साझेदारी

पारी की शुरुआत करने आए गिल ने ऋद्धिमान साहा के साथ मिलकर लखनऊ के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों ने पॉवरप्ले में 78 रन जोड़े और पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी 12.1 ओवर में की। 8.1 ओवर में दोनों ने मिलकर गुजरात को 100 रन के पार पहुंचा दिया था। साहा के 43 गेंद में 81 रन बनाकर आउट होने के बाद गिल ने एक छोर संभाले रखा। वो अंत तक नाबाद रहे और आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा करने से महज 6 रन से चूक गए। गिल ने साहा के साथ एंकर की भूमिका अदा की और 29 गेंद में अपना अर्धशतक 4 छक्कों की मदद से पूरा कर लिया।

End of Feed