IPL 2023: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में ये डबल धमाल करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 22, 2023, 06:00 AM IST

टीम इंडिया के युवा स्टार शुभमन गिल ने रविवार को विराट कोहली के आईपीएल चैंपियन बनने के अरमानों पर पानी फेरते हुए अपने नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड कर लिया।

बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेट के नए प्रिंस बनकर उभरे 23 वर्षीय शुभमन गिल का बल्ला साल 2023 में थमने का नाम ही नहीं ले रहा। टेस्ट, वनडे और अंतरराष्ट्रीय टी20 के बाद आईपीएल में भी उन्होंने अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए रनों का अंबार लगा दिया है। ऑरैज कैप की रेस में वो फॉफ डुप्लेसी(720) के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रविवार को आरसीबी के खिलाफ मैच जिताऊ शतक जड़ते ही गिल ने अपना नाम आईपीएल की रिकॉर्ड बुक्स के स्पेशल पन्ने में सबसे दर्ज करा लिया है।

Shubman Gill

शुभमन गिल(साभार IPL/BCCI)

लगातार दो आईपीएल शतक जड़ने वाले सबसे युवा

रविवार को आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में आरसीबी और गुजरात के बीच धमाकेदार भिड़ंत देखने को मिली। विराट ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने की अपनी ओर से पुरजोर कोशिश की और आईपीएल में लगातार दूसरा शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। इसके बाद दूसरी पारी में जीत के लिए 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स के लिए 23 साल के शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और 52 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी के प्लेऑफ के अरमानों पर पानी फेर दिया और अपने नाम आईपीएल में लगातार दो शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में दर्ज करा लिया। उनसे पहले शिखर धवन, जोस बटलर और विराट कोहली ही लगातार दो पारियों में शतक जड़ने में सफल हुए थे।

End of Feed