IPL 2023: शुभमन गिल बने आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 26, 2023, 10:01 PM IST

भारतीय क्रिकेट के नए सुपर स्टार शुभमन गिल ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का शतक जड़ा और इस पारी के दौरान वो ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुभमन गिल बने सबसे युवा ऑरेंज कैप होल्डर
  • रुतुराज गायकवाड़ का तोड़ा रिकॉर्ड
  • बने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी

Shubman Gill Youngest Orange Cap winner: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार शुभमन गिल ने शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक 32 गेंद में पूरा किया। मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान जैसे ही 23 वर्षीय गिल ने 8 रन का आंकड़ा पार करते ही शुभमन गिल आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नए प्रिंस माने जाने वाले रुतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज था। उन्होंने साल 2021 में 24 वर्ष की उम्र में ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था और ये उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

End of Feed