TATA IPL 2023: चेन्नई के इस खिलाड़ी जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक, जड़ा दूसरा सबसे लंबा छक्का भी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2023, 09:52 PM IST

TATA IPl 2023, Shivam Dube half century: बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का जमकर बल्ला चला। डेवोन कॉन्वे के बाद शिवम दुबे ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक जमाया। शिवम ने 25 गेंदों पर दो चौके और 5 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 192.59 की स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों पर दो चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली।

Shivam Dube

शिवम दुबे। (फोटो - IPL/BCCI)

अभी तक था शिवम का बल्ला शांत

मौजूदा आईपीएल में अभी तक शिवम दुबे का बल्ला पूरी तरह से शांत था। वे चार मैच खेलने उतरे, लेकिन 30+ स्कोर नहीं कर पाए। उन्होंने सिर्फ दो बार 25 से ज्यादा का स्कोर किया है। शिवम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 19 रन बनाए थे। इसी तरह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 27 रन, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 रन बनाए थे।

जड़ा सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला। उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलकर अर्धशतक जमाया। इस दौरान उन्होंने 111 मीटर लंबा छक्का जमाया, जो सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का था। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सीजन का सबसे लंबा छक्का जमाया था। उन्होंने 115 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था।

End of Feed