TATA IPl 2023: पहली बार बेटे को खेलते देख सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया अनुभव, आज से पहले नहीं देखा था कभी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2023, 07:00 PM IST

TATA IPL 2023, IPL debut Arjun Tendulkar: लंबे इंतजार के बाद रविवार को क्रिकेट के भगवान और भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल में डेब्यू किया। इस दौरान पिता सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। उन्होंने पहली बार बेटे को खेलते हुए भी देखे। इसके बाद उन्होंने अनुभव भी शेयर किया।

TATA IPL 2023, IPL debut Arjun Tendulkar: हर कोई अपने बेटे को आगे बढ़ते देखना चाहता है। ऐसा ही सपना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी देखा होगा और उनका सपना सच भी हुआ। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर ने भी लंबे इंतजार के बाद रविवार को होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू किया। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अर्जुन ने पारी का पहला ओवर भी डाला। इस दौरान उनके पिता ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे और अपने बेटे का पहली बार मैच देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव भी शेयर किया।

sachin Tendulkar, Arjun Tendulkar

सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर। (फोटो -IPl/BCCI और Instagram)

जो वह करना चाहता है वह करे: सचिन

मुंबई इंडियंस से खेल चुके सचिन तेंदुलकर ने पहली बार अपने बेटे को प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेलते हुए देखा। रविवार को मुंबई इंडियन्स की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सात विकेट की जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए नया अनुभव था, क्योंकि इससे पहले मैं मैदान पर उसे खेलते हुए देखने नहीं गया था। मैं चाहता था कि मैं मैदान पर खुलकर खुद के जाहिर करें और जो वह करना चाहता है वह करे।’

End of Feed