IPL 2023: जानिए रोहित शर्मा ने क्यों कहा- टी20 क्रिकेट में 'एंकर' की कोई भूमिका नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated May 24, 2023, 08:50 PM IST

IPL 2023, Rohit Sharma on Anchor player role in T20 Cricket: मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टी20 क्रिकेट बदल गया है और अब इस प्रारूप में एंकर (एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करने वाला) की कोई भूमिका नहीं रह गयी है। उन्होंने कहा कि वह विचार कर रहे हैं बल्लेबाज के तौर पर वह और अधिक क्या हासिल कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस के कप्तान का बड़ा बयान
  • रोहित शर्मा ने कहा टी20 क्रिकेट में 'एंकर' की भूमिका नहीं
  • पावर-हिटिंग को लेकर भी रोहित ने बात रखी

IPL 2023, Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टी20 क्रिकेट बदल गया है और अब इस प्रारूप में एंकर (एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करने वाला) की कोई भूमिका नहीं रह गयी है। उन्होंने कहा कि वह विचार कर रहे हैं बल्लेबाज के तौर पर वह और अधिक क्या हासिल कर सकते हैं और इस रवैया में बदलाव के कारण उन्हें असफलता का सामना भी करना पड़ रहा है।

IPL 2023, Rohit Sharma says no role of Anchor in T20 Cricket

रोहित शर्मा (AP)

सभी प्रारूपों में भारतीय कप्तान रोहित का कहना है कि एक बल्लेबाज के रूप में वह परिणामों के बारे में बहुत अधिक चिंता किए बिना अब चीजों को ‘अलग’ तरीके से करना चाहते हैं और पावर-हिटिंग कभी भी उनकी विशेषता नहीं रही। रोहित ने ‘जियो सिनेमा’ से कहा, ‘‘जैसा कि मैं देख रहा हूं, एंकर के लिए अब कोई भूमिका नहीं है। इन दिनों टी20 क्रिकेट इसी तरह खेला जाता है, जब तक कि आप 20 रन तक तीन या चार विकेट नहीं गंवा देते लेकिन ऐसा कर दिन नहीं होने वाला।’’

End of Feed