IPL 2023: केकेआर हारी लेकिन फिर दिल जीत गए रिंकू सिंह, आतिशी बल्लेबाजी से तोड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 21, 2023, 07:30 AM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन रिंकू सिंह ने अपनी आतिशी पारी के बल पर कई रिकॉर्ड तोड़कर प्रशंसकों के दिल एक बार फिर जीत लिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह ने लखनऊ के खिलाफ खेली 33 गेंद में 67* रन की पारी
  • तोड़ा दिनेश कार्तिक का पांचवें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
  • बनाया एक सीजन में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग को पिछले कुछ सालों इन्क्रेडिबल प्रीमियर लीग के रूप में पहचान मिल रही है। दुनियाभर की सबसे पैसे वाली लीग तो पहले से ही ये है लेकिन खेल के बढ़ते स्तर और रोमांच ने इसकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए हैं। पिछले कुछ सीजन से आखिरी मैच तक प्लेऑफ दौर में खेलने वाली टीमों के नाम तय नहीं हो पाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर हो रहा है। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 1 रन के करीबी अंतर से हार के सामना करना पड़ा।

Rinku Singh

रिंकू सिंह(साभार IPL/BCCI)

लखनऊ के गेंदबाजों की बिखेर दी बखिया

25 साल के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह का बल्ला एक बार फिर मुश्किल वक्त में केकेआर के लि चला और उसने विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार कराने और प्लेऑफ तक पहुंचाने से चूक गए। भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई लेकिन रिंकू सिंह एक बार प्रशंसकों के फेवरेट देश के नए लिटिल मास्टर बन गए।

End of Feed