IPL 2023, RCB vs GT Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लीग दौर का अंत रविवार (21 मई, 2023) को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात पहले ही प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है। वहीं आरसीबी की किस्मत इस मुकाबले पर दांव पर लगी है। ऐसे में घरेलू मैदान पर फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने करके लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में एंट्री करने की कोशिश करेगी। घरेलू परिस्थितियों का फायदा निश्चित तौर पर आरसीबी को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार को कैसा रहेगा बेंगलोर के मौसम और चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स प्लेइंग 11
कैसी होगी बेंगलोर-गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट? (RCB vs GT Pitch Report)
बेंगलोर का मैदान छोटा है यहां चौकों छक्कों की बारिश जमकर होती है। पिछले छह मुकाबले घर से बाहर खेलने के बाद आरसीबी अंतिम मुकाबले के लिए घर लौटी है। ऐसे में आरसीबी को बादलों के बीच गुजरात को बड़े अंतर से मात देने की चुनौती है। दोनों ही टीमों के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। लेकिन गुजरात के गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। गेंदबाजी बेंगलुरू के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकती है। ऐसे में जो टीम टॉस जीतेगी वो मौसम, मैदान और पिच तीनों लिहाज से पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी।
आज कैसा रहेगा बेंगलोर का मौसम? (Bangalore Weather Today)
बेंगलोर की किस्मत भले ही गुजरात के खिलाफ मैच के रिजल्ट पर टिकी है लेकिन रविवार को बेंगलुरू का मौसम उसके अरमानों पर पानी फेर सकता है। रविवार को बेंगलुरू में बारिश की आशंका जताई गई है। दोपहर से ही पूरा शहर बादलों के आगोश में होगा और गरज के साथ बीच बीच में छीटें भी पड़ेंगे। लेकिन शाम होते-होते बारिश की संभावना प्रबल हो जाएगी। बेंगलुरू का रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं बारिश की 50 से 60 प्रतिशत तक संभावना है। ऐसे में आरसीबी के सामने एक बड़ी परेशानी आ खड़ी हुई है।
