RCB vs CSK: धोनी एंड कंपनी की जीत के बाद निराश मैक्सवेल बोले चेन्नई ने इस चीज का फायदा उठाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2023, 02:27 PM IST

Glenn Maxwell statement, RCB vs CSK, IPL 2023: अपने घरेलू मैदान बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धुआंधार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि आखिर चेन्नई की टीम क्यों जीतने में सफल रही और वो क्या चीज थी जिसका धोनी की टीम को फायदा मिला।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की एक और जीत
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उन्हीं के घर में मात दी
  • हार के बाद निराश ग्लेन मैक्सवेल ने बताया क्यों जीती चेन्नई की टीम

IPL 2023, RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का मानना है सोमवार को उनकी टीम के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने छोटी बाउंड्री का फायदा उठाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़े स्कोर वाले इस मैच को आठ रन से जीता।

IPL 2023, RCB vs CSK, Glenn Maxwell statement

ग्लेन मैक्सवेल (RCB)

चेन्नई ने बायें हाथ के तीन बल्लेबाजों ने इस मैच में अहम योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (45 गेंदों में 83 रन), मध्यक्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे (27 रन पर 52 रन) और मोईन अली (नौ गेंद पर नाबाद 19 रन) की आक्रामक पारियों से टीम छह विकेट पर 226 रन बनाने में सफल रही। आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

End of Feed