RCB vs CSK: आईपीएल के 16वें सीजन के 24वें मैच में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत होगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। बेंगलुरु का होम ग्राउंड पर पलड़ा भारी है। बेंगलुरु की टीम मौजूदा आईपीएल में तीन बार होम ग्राउंड पर खेलने उतरी है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI
इसमें टीम को दो बार जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, चेन्नई और बेंगलोर के बीच के मुकाबले की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई ने 19, जबकि बेंगलोर ने महज 10 मैच में जीत हासिल की है। दोनों के बीच एक मैच का परिणाम नहीं निकला है।
कोहली का जमकर चल रहा है बल्ला
विराट कोहली आईपीएल में फॉर्म में चल रहे हैं। वे चार मैचों में से तीन में अर्धशतक जमा चुके हैं। कोहली ने मुंबई के खिलाफ 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद कोलकाता के खिलाफ 21 रन पर आउट हो गए। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 61 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रन बनाए थे। वहीं, चेन्नई के रुतुराज की बात करें तो वे भी तूफानी पारी खेल रहे हैं।
वे भी चार मैचों में से दो में अर्धशतक जमा चुके हैं। रुतुराज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि लखनऊ के खिलाफ 57 रन बनाए थे। इसके बाद मुंबई के खिलाफ 40 रन बनाकर नाबाद रहे थे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 8 रन बना सके थे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग-11:
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन-11:
एमएस धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), डेवन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।
