ये क्या कह दिया! RCB के आईपीएल 2023 से बाहर होने पर कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कह दी बहुत बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2023, 07:34 PM IST

IPL 2023, RCB Captain Faf du Plessis statement: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने बहुत बड़ा बयान दे दिया है। उनका कहना है कि उनकी टीम प्लेऑफ में जाने की हकदार नहीं थी। उनके मुताबिक टीम ने जैसा प्रदर्शन किया वो निराशाजनक था।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 से बाहर हुई आरसीबी
  • गुजरात टाइटंस से हार के बाद प्लेऑफ में नहीं पहुंची बैंगलोर की टीम
  • हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस का बड़ा बयान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने इंडियन प्रीमियर लीग से अभियान खत्म होने के बाद कहा कि मौजूदा सत्र में उनकी टीम प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीमों में नहीं थी और वे प्लेऑफ में जगह के हकदार नहीं थे। आरसीबी का अभियान रविवार को गुजरात टाइटंस के हाथों छह विकेट की हार के साथ खत्म हुआ। टीम अगर इस मुकाबले को जीतने में सफल रहती तो मुंबई इंडियंस की जगह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती।

IPL 2023, RCB Captain Faf du Plessis says they did not deserve to be in playoffs

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस का बड़ा बयान (AP)

आरसीबी की टीम ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। इस सत्र में डुप्लेसी अब तक शीर्ष स्कोरर है। उनके शानदार प्रयास के बाद भी टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। आरसीबी की ओर से सोमवार को जारी वीडियो में डुप्लेसी ने कहा, ‘‘मैं बहुत निराश हूं कि हमारा सत्र यहीं खत्म हो गया। अपने प्रदर्शन पर अगर हम ईमानदारी से नजर डालें तो हम प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक नहीं थे।’’

End of Feed