TATA IPL 2023: क्यों अन्य फ्रेंचाइजियों से अलग है सीएसके, रवींद्र जडेजा ने किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 17, 2023, 04:38 PM IST

TATA IPL 2023, RCB vs CSK: आईपीएल के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले चेन्नई के सुपर स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ी बात कही।

TATA IPL 2023, RCB vs CSK: सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का मानना है कि सभी को समान सम्मान और मुश्किल समय के दौरान खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के प्रबंधन का मजबूत पक्ष है, जिसके कारण टीम ने चार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीते। पिछले साल पहले चरण के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की अगुआई करने वाले जडेजा को वांछित नतीजे नहीं मिले और करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी जगह ली।

RCB vs CSK, Ravindra Jadeja , TATA IPL 2023,

रवींद्र जडेजा। (फोटो - IPL/BCCI)

पता चला था कि कप्तानी छोड़ने के बाद जडेजा थोड़ा निराश थे और इस तरह की अटकलें थी कि वह फ्रेंचाइजी को छोड़ना चाहते हैं लेकिन मौजूदा सत्र शुरू होने से काफी पहले ही सभी मतभेद सुलझा लिए गए।

End of Feed