IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ करीबी हार से मायूस हुए संजू सैमसन, कहा-बुरा तो लगता है...

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 20, 2023, 12:10 AM IST

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल में चार साल लंबे अंतराल के बाद घरेलू मैदान पर खेलते हुए पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से कप्तान संजू सैमसन बेहद मायूस हुए। जानिए हार के बाद उन्होंने क्या कहा?

Sanju Samson ka bayan: चार साल लंबे अंतराल के बाद अपने घरेलू दर्शकों को सवाई मान सिंह स्टेडियम में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को 10 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को राजस्थान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन पर रोक दिया। लेकिन इसके बाद जीत के लिए मिले 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 144 रन बना सकी।

Sanju Samson Run out IPL 2023

संजू सैमसन (साभार IPL/BCCI)

यशस्वी के आउट होते ही पलट गई बाजी

11.3 ओवर में राजस्थान का स्कोर 87 रन बगैर किसी विकेट के था लेकिन जशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद राजस्थान की पारी दोबारा पटरी पर नहीं लौटा। इप्मपैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए उनके बाद अगली गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर ध्रुव जुरेल लपके गए इसके साथ ही राजस्थान की रॉयल जीत की संभावना ही खत्म हो गई।

End of Feed