IPL 2023, CSK vs GT Pitch Report, Weather: चेन्नई-गुजरात पहले क्वालीफायर मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 23, 2023, 06:59 PM IST

IPL 2023 Playoffs, CSK vs GT Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (23 May 2023) आईपीएल 2023 के प्लेऑफ मैचों का आगाज होगा। पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज से आईपीएल 2023 के प्लेऑफ मैचों का आगाज
  • पहले क्वालीफायर में आमने-सामने चेन्नई और गुजरात
  • जो जीता सीधे फाइनल में, जो हारा उसको एक और मौका

IPL 2023, CSK vs GT Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज से अंतिम रोमांच शुरू होने जा रहा है। ये हफ्ता निर्णायक हफ्ता होगा। आज आईपीएल प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा जहां चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है। इस मुकाबले की अहमियत ये है कि जो इस मैच में जीता, उसे सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी, वहीं जो ये मुकाबला हारा उसे दूसरे क्वालीफायर में जाने का मौका मिलेगा, जहां एलिमिनेटर मैच (मुंबई बनाम लखनऊ) के विजेता से उसको खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद दूसरे क्वालीफायर का विजेता, फाइनल में पहले क्वालीफायर के विजेता से खिताब के लिए भिड़ेगा।

IPL 2023, Qualifier 1, CSK vs GT Pitch Report

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस क्वालीफायर-1 पिच रिपोर्ट

आज पहला क्वालीफायर उन दोनों टीमों के बीच होने जा रहा है जो अंक तालिका में शीर्ष की दो टीमें रहीं। एक तरफ है हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस जिसने एक बार फिर लीग स्टेज का अंत अंक तालिका में शीर्ष पर 20 अंकों के साथ किया। वहीं दूसरी टीम है महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स जिसने 14 मैचों में 8 मैच जीते और 5 मैच गंवाए और एक मैच बेनतीजा रहा। इस तरह उनके 17 अंक हुए और वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहे। वैसे तीसरे नंबर पर मौजूद लखनऊ के भी 17 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में चेन्नई थोड़ा आगे रही और उसे दूसरे स्थान पर रहने का अवसर मिला। अब जान लेते हैं कि आज जब चेन्नई और गुजरात की टीमें पहले क्वालीफायर में टकराएंगी तो पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी और कैसा होगा चेन्नई का मौसम।

End of Feed