PBKS vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: पंजाब और मुंबई की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 3, 2023, 07:09 PM IST

PBKS vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक-दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

PBKS vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 46वें मुकाबले में जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला इस बार पंजाब के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। इससे पहले मुकाबले में दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आपस में भिड़ी थी, जिसमें पंजाब ने मुंबई को रोमांचक मुकाबले में मात दी थी। मुंबई मौजूदा सीजन में ही उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों ने अपने अंतिम मुकाबलों में जीत दर्ज कर इस मुकाबले में पहुंची है।

PBKSvs MI, TATA IPL 2023, Rohit Sharma

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस, प्लेइंग-11। (फोटो - IPL/BCCI)

वहीं, पॉइट टेबल की बात करें तो पंजाब और मुंबई की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन रही है। दोनों टीमें नॉकआउट की रेस में भी बनी हुई है। पंजाब को 9 मैचों में से 5 में जीत मिली है और 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है। वहीं, मुंबई की बात करें तो 8 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और कुल 8 अंक के साथ टेबल में 7वें नंबर पर है। दोनों टीमें जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

End of Feed