IPL 2023, RCB vs DC Match Preview: आज बैंगलोर-कोलकाता का मुकाबला, यहां जानिए इस मैच से जुड़ी सभी खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 15, 2023, 06:00 AM IST

RCB vs DC, Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Preview: आज आईपीएल 2023 में दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स टीमों की भिड़ंत होगी। इस मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें, टीमें, समय व अन्य जानकारियां यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल में दो मुकाबले
  • दिन का पहला मैच बैंगलोर बनाम दिल्ली
  • बेंगलुरू में खेला जाएगा मुकाबला

IPL Match Today, RCB vs DC: लगातार चार मैच गंवाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले दो मैचों में पराजय से पस्त रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच में अगर सकारात्मक परिणाम हासिल करना है तो उसके खिलाड़ियों को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।

IPL 2023, RCB vs DC Match Preview

आरसीबी बनाम डीसी मैच प्रिव्यू

दिल्ली की वर्तमान सत्र में शुरुआत बेहद खराब रही और पहले चारों मैच गंवाने के कारण अभी तक उसका खाता नहीं खुला है। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम के लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है और टीम प्रबंधन भी उचित संतुलन बनाने के लिए जूझ रहा है। वॉर्नर और उपकप्तान अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसके अन्य बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित खेल नहीं दिखा पाए हैं। वॉर्नर भी अच्छे स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाए हैं लेकिन अक्षर ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है।

End of Feed