IPL 2023: दिल्ली के खिलाफ करारी मात के बाद डुप्लेसी ने बताया, कहां आरसीबी के हांथ से फिसला मैच

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 7, 2023, 06:30 AM IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शनिवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जानिए हार के बाद कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने क्या कहा?

Faf du Plessis ka bayan: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शनिवार को संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ उसके घर पर 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली और महिपाल लोमरोर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिल 182 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने फिल साल्ट की 45 गेंद 87 और रिली रूसो की 22 गेंद में नाबाद 35 रन की पारियों की बदौलत 7 विकेट और 20 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Faf Du plessis

आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी(साभार IPL/BCCI)

दूसरी पारी में ओस ने बदले समीकरण

हार के बाद आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि हमने गेंदबाजी और फील्डिंग में कुछ गलतियां कीं जिसका खामियाजा हमें उठाना पड़ा। डुप्लेसी ने हार के बाद 181 रन के स्कोर को पर्याप्त बताते हुए कहा, हमने जीत के लिए जरूरी स्कोर के करीब पहुंच गए थे। हमें लगा कि इस पिच पर 185 रन जीत के लिए पर्याप्त होंगे। लेकिन दूसरी पारी के दौरान थोड़ी ओस पड़ी जिसने समीकरण बदल दिए। लेकिन हमें जीत का श्रेय दिल्ली के बल्लेबाजों को देना चाहिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

End of Feed