IPL 2023: 'जीरो के शहंशाह' पर लगाया लखनऊ सुपर जायंट्स ने दांव, मिले 16 करोड़

  • Written by: नवीन चौहानAuthored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 23, 2022, 04:53 PM IST

आईपीएल 2021 में जीरो की झड़ी लगाने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है।

कोच्चि: वेस्टइंडीज की हाल की टी20 और वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने वाले आईपीएल में जीरो के शहंशाह निकोलस पूरन पर ने दांव लगाया है। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले पूरन को खरीदने के लिए दिल्ली, राजस्थान, चेन्नई के बीच होड़ लगी। पूरन को लखनऊ ने 16 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में जगह दी है। क्विंटन डिकॉक के टीम में रहते हुए निकोलस पूरन को 16 करोड़ रुपये में खरीदने का निर्णय थोड़ा चौंकाने वाला है।

IPL 2023: 'जीरो के शहंशाह' पर लगाया लखनऊ सुपर जायंट्स ने दांव, मिले 16 करोड़

औसत रहा है पूरन का आईपीएल में प्रदर्शन

निकोलस पूरन ने आईपीएल इतिहास में कुल 47 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 26.06 के औसत और 151.24 के स्ट्राइक रेट से 912 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले और उनका सर्वाधिक स्कोर 77 रन रहा। अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी पूरन का प्रदर्शन औसत ही रहा है। पूरन ने 72 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में वेस्टइंडीज के लिए 25.48 के औसत और 129.02 के औसत से 1427 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान 9 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 74* रन रहा है।

2021 में बेहद खराब रहा था प्रदर्शन

पिछले सीजन में पूरन ने 14 मैच में 5 बार नाबाद रहते हुए 38.25 के औसत और 144.34 के स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए थे। पिछले सीजन उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े थे। वहीं साल 2021 का सत्र उनके लिए बेहद खराब रहा था। सीजन के पहले लेग के 6 मैच में 4 में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। पूरे सीजन में 12 मैच में केवल 85 रन बना सके थे।

End of Feed