Most Matches as captain In IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले सीजन से अबतक खेल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और एमएस धोनी ने बुधवार को एक स्पेशल दोहरा शतक पूरा कर लिया। धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैच में कप्तानी करने पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने ये उपलब्धि सीएसके की जर्सी पहनकर हासिल की।
एमएस धोनी( साभार IPL/BCCI)
16 में 15 सीजन में धोनी ने की है कप्तानी
धोनी आईपीएल में चेन्नई और पुणे के लिए खेले हैं। धोनी ने लीग के 16 सीजन में से 16 में शिरकत की है। जिसमें से 14 बार उन्होंने सीएसके और दो बार पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले। 15 सीजन धोनी टीम के कप्तान रहे। पुणे के लिए पहले सीजन में वो कप्तान रहे जबकि दूसरे सीजन के आगाज से पहले स्टीव स्मिथ के हाथों में टीम की कमान सौंप दी गई थी। पिछले सीजन के आगाज से पहले रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन सीजन के बीच में ही धोनी दोबारा कप्तान बन गए।
धोनी के बाद दूसरे स्थान पर हैं हिटमैन
धोनी आईपीएल में 200 मैच में किसी एक टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने अबतक मुंबई के लिए 146 मैच में कप्तानी की है। इसके बाद तीसरे स्थान पर आरसीबी के लंबे समय तक कप्तान रहे विराट कोहली हैं। विराट ने आरसीबी के लिए बतौर कप्तान 140 मैच खेले। वहीं तीसरे स्थान पर केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर हैं उन्होंने 108 मैच में कोलकाता की कमान संभाली।
