Mohun Bagan का KKR पर मनमानी का आरोप- हमारे फैंस को ग्राउंड में घुसने से रोका; SRK की टीम को यूं लताड़ा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 21, 2023, 09:02 PM IST

IPL 2023, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: मोहन बागान के महासचिव देवाशीष दत्ता की ओर से मसले को लेकर जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया,‘‘यह मोहन बागान के समर्थकों के लिए विशेष मैच था क्योंकि लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम हरे और मैरून रंग की जर्सी पहनकर इस मैच में उतरी थी।’’

IPL 2023, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से ताल्लुक रखने वाले इंडियन प्रोफेश्नल स्पोर्ट्स क्लब मोहन बागान एसी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर मनमानी का आरोप लगाया है। रविवार (21 मई, 2023) को मोहन बागान की ओर से इस बाबत दावा किया गया कि शहर की आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उसके प्रशंसकों को इस फुटबाल क्लब की जर्सी पहनने के चलते ईडन गार्डन्स में एंट्री से रोक दिया था।

Eden Gardens Stadium, Kolkata, IPL

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ईडन गार्डन्स का नजारा। (फाइल)

दरअसल, मोहन बागान और लखनऊ सुपरजाइंट्स (एलएसजी) का मालिक आरपी संजीव गोयनका ग्रुप है। लखनऊ की टीम केकेआर के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में बागान की जर्सी के रंग वाली पोशाक पहनकर उतरी थी। लखनऊ ने यह मैच एक रन से जीता था।

End of Feed