लखनऊ ने मयंक यादव का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। हिमाचल प्रदेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्पित गुलेरिया को बाकी बचे मैचों के लिए टीम ने अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। वह स्क्वॉड में चोटिल तेज गेंदबाज मयंक यादव की जगह लेंगे। इसकी घोषणा लखनऊ ने कर दी है। यह लखनऊ के लिए लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट है। लेकिन आईपीएल की तरफ से मयंक यादव की इंजरी को लेकर कोई उचित अपडेट सामने नहीं आया है। गुलेरिया को लखनऊ ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में शामिल किया है। गुलेरिया ने घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश के लिए डेब्यू किया था, लेकिन वर्तमान में वह सर्विसेज की तरफ से खेलते हैं।
अर्पित गुलेरिया
अर्पित गुलेरिया का क्रिकेट करियर
अर्पित गुलेरिया के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 15 फर्स्ट क्लास मैच और 12 लिस्ट ए मैच में क्रमश: 44 और 11 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ दिसंबर 2018 में डेब्यू किया था।
लखनऊ का अब तक का सफर
लखनऊ ने अब तक केएल राहुल की कप्तानी में इस सीजन में 4 मैच खेले है, जिसमें से 3 में उसे जीत मिली है। लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से, हैदराबाद को 5 विकेट से और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 विकेट से हराया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उसे हार मिली थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड
काइल मेयर्स, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, डैनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह , कृष्णप्पा गौतम, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव।
