LSG vs GT Dream11 Team, IPL 2023 : ऐसी है लखनऊ और गुजरात की प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 22, 2023, 03:10 PM IST

LSG vs GT Dream11, IPL 2023 Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Dream11 Team, Playing 11: आईपीएल 2023 में शनिवार को 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

LSG vs GT Dream11, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ का आईपीएल के मौजूदा सीजन में घरेलू सीजन में पलड़ा काफी मजबूत है। टीम शनिवार को चौथी बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी। लखनऊ तीन मैच अपने घरेलू मैदान पर खेल चुकी है, जिसमें दो मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें एक या दो बदलाव के साथ उतर सकती है।

LSG vs GT Dream11 Team, IPL 2023 : ऐसी है लखनऊ और गुजरात की प्लेइंग-11

लखनऊ की नजर पॉइंट टेबल में टॉप पर है। टीम को 6 मैचों में से 4 में जीत मिली है टौर दो में हार झेलनी पड़ी है। लखनऊ कुल 8 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है। अगर गुजरात के खिलाफ लखनऊ की टीम जीत दर्ज करने में सफल होती है तो गुजरात के खिलाफ जीत का खाता खोलने के साथ टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। वहीं, गुजरात की टीम को 5 मैचों में से तीन में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात कुल 4 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।

End of Feed