IPL 2023, KKR vs RR Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग के सोलहवें संस्करण में 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में भिड़ंत होने जा रही है। एक तरफ हार के दौर से उबरकर जीत की लय हासिल करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स है। वहीं दूसरी तरफ पटरी से उतरने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम है। दोनों टीमें 11-11 मैच खेले हैं और 5-5 मैच जीते हैं। जबकि 6-6 मुकाबले गंवाए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों के लिए बाकी के बचे तीन मैच में जीत करना जरूरी है। ऐसे में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेंगे। दोनों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का होगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11
विनिंग कॉम्बिनेशन नहीं बदलेगा केकेआर
कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले चार मैच में से तीन में जीत दर्ज करके प्लेऑफ की दौड़ में वापस लौट चुकी है। ऐसे में वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करके जीत की लय को जारी रखना चाहेगी। इसके लिए वो अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेगी। भले ही कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक फीका रहा है लेकिन वो उन्हें एकादश में बरकरार रखते हुए मैदान में उतरेगी। टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जेसन रॉय और स्पिनर सुयश शर्मा होंगे जिन्हें टॉस के बाद पारी के अनुरूप मौका दिया जाएगा।
राजस्थान की टीम में नहीं होगा कोई बदलाव, रूट रहेंगे एकादश में बरकरार
वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले पांच मैच में से चार और लगातार तीन मैच में हार का सामना करने के बाद मुश्किल में है। जीत के लिए वो पुरजोर कोशिश कर रही है लेकिन अंतिम वक्त में किस्मत उसे दगा दे रही है। ऐसे में वो भी अपनी टीम में कोलकाता के खिलाफ मुकाबले से पहले कोई बदलाव नहीं करेगी। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव में से कोई एक खिलाड़ी हो सकता है।
