IPL 2023, KKR vs LSG Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वें सीजन के लीग दौर 68वां मुकाबला शनिवार रात कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। कोलकाता की टीम के खाते में अबतक खेले 13 मैच में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक है और वो अंक तालिका में सातवें पायदान पर काबिज है। वहीं दूसरी तरफ मेहमान लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 13 मैच में 7 जीत एक ड्रॉ और 5 हार के साथ 15 अंक है और वो तालिका में तीसरे नंबर पर है। ऐसे में कोलकाता को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ को बड़े अंतर से मात देनी होगी। दो अंक बटोरने के साथ उसे रन रेट में सुधार भी करना होगा जो कि थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं लखनऊ की टीम केवल जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करके टॉप 2 में रहना चाहेगी। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतरेंगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-11
कोलकाता बल्लेबाजों पर जताएगा ज्यादा भरोसा
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की टीम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सीजन में जिन खिलाड़ियों ने उनके लिए प्रदर्शन किया है उन्हें ही इस अहम मुकाबले में वरीयता मिलेगी। टीम की इम्पैक्ट प्लेयर स्ट्रेटजी भी वही रहेगी जो अबतक दिखी है। वेंकटेश अय्यर और सुयश शर्मा के बीच पारी के अनुरूप अदला-बदली होगी।
गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन की होगी लखनऊ की रणनीति
वहीं लखनऊ भी अपनी मुंबई के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं करेगी। शुरुआती दौर में बल्ले से धमाल मचाने वाले काइल मेयर्स को एक बार फिर एकादश से बाहर रहना पड़ेगा। लखनऊ की टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रेरक मांकड़ और आयुष बदोनी के बीच या फिर यश ठाकुर और अमित मिश्रा के बीच पारी के अनुरुप अदला बदली हो सकती है। लखनऊ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन के साथ मैदान में उतरना चाहेगी।
