MI vs KKR Flashback: मुंबई के खिलाफ पैट कमिंस ने बल्ले से मचाया था कोहराम, कोलकाता ने दोनों मुकाबलों में दी थी मात

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 16, 2023, 10:50 AM IST

MI vs KKR Flashback: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल का 22वां मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। पिछले सीजन में जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो कोलकाता ने जीत दर्ज की थी। दोनों ही मैच में पैट कमिंस कोलकाता के हीरो रहे थे।

MI vs KKR Flashback:आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। यह मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। मुंबई की टीम 3 मुकाबलों में से केवल 1 मुकाबला जीती है जबकि कोलकाता ने अब तक 4 मैच खेले हैं और 2 मुकाबले जीते हैं। पिछले दो मुकाबलों से वह चेज करते हुए 200 से ज्यादा रन बना रहे हैं।

MI vs KKR Flashback

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स

मुंबई को यदि आईपीएल 2023 में वापसी करनी है तो कोलकाता के खिलाफ घर में इससे अच्छा मौका उसके लिए नहीं हो सकता है। इसके लिए मुंबई को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दम दिखाना होगा। पिछले सीजन की बात करें तो कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है। 2022 में खेले गए दो मुकाबलों में कोलकाता को जीत मिली थी।

End of Feed