IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ करारी हार के बाद नीतीश राणा ने खोला राज, बताया क्यों किया गेंदबाजी का आगाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 12, 2023, 05:30 AM IST

नीतीश राणा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में करारी हार के बाद अपनी टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत का निर्णय लेने के पीछे की वजह बताई है। इस ओवर में राणा ने 26 रन लुटाए थे।

Nitish Rana ka bayan: नीतीश राणा की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को गुरुवार को अपने ही घर पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। नीतीश की कप्तानी वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 150 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने 13.1 ओवर में 9 विकेट शेष रहते यशस्वी जायसवाल की 47 गेंद में नाबाद 98 और संजू सैमसन की 29 गेंद में नाबाद 48 रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया।

Nitish Rana

नीतीश राणा(साभार IPL/BCCI)

आज यशस्वी का था दिन,सबकुछ उसके हक में गया

राजस्थान के खिलाफ करारी हार के बावजूद केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने 21 वर्षाय यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, जिस अंदाज में यशस्वी ने रन बनाए उनकी तारीफ होना जरूरी भी है। मुझे लगता है कि आपके करियर में एक दिन ऐसा आता ही है आप जो करना चाहते हो वो होता है। उनमें से एक दिन था आज यशस्वी का।

End of Feed