KKR vs LSG: रिंकू सिंह की सफलता से गदगद हैं नीतीश राणा, तारीफ में कह दी इतनी बड़ी बात

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 21, 2023, 05:30 AM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 में अपने अभियान का अंत हार के साथ करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने अगले सीजन दमदार वापसी की हुंकार भरते हुए रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने हार के साथ किया आईपीएल 2023 का अंत
  • जीत के लिए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 रन से गंवाया मैच
  • रिंकू सिंह ने खेली 33 गेंद में 67 रन की नाबाद पारी

Nitish Rana: नीतीश राणा की कप्तानी में आईपीएल 2023 में शिरकत कर रही दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के सफर का अंत शनिवार को इडेन गार्ड्न्स में लखनऊ के खिलाफ हार के साथ हुआ। केकेआर जीत के लिए ने 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 1 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। रिंकू सिंह की 33 गेंद में 67 रन की नाबाद आतिशी पारी पर पानी फिर गया। हार के साथ ही केकेआर की प्लेऑफ की आस भी समाप्त हो गई। कोलकाता 14 मैच में 6 में जीत दर्ज कर सकी और 8 मैच गंवाए। अंक तालिका में वो सातवें पायदान पर रही।

Rinku Singh

रिंकू सिंह(साभार IPL/BCCI)

बेहतर टीम के रूप में करेंगे अगले सीजन में वापसी

केकेआर के कप्तान नीतीश राणा एक रन के अंतर से हार के बाद निराश नजर आए। उन्होंने मैच गंवाने के बाद कहा, मैच शानदार था लेकिन रिजल्ट हमारे फेवर में नहीं गया। इस सीजन को लेकर हमारे पास बहुत से सकारात्मक पहलू हैं। बहुत सारी चीजें सुधार के लिए भी हैं आशा करता हूं कि अगले सीजन में हम उन पहलुओं पर सुधार करके आएंगे एक बेहतर टीम के रूप में आएंगे।

End of Feed