IPL2023: हेनरिक क्लासेन ने दिखाया क्लास, आरसीबी के खिलाफ जड़ा आतिशी शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 18, 2023, 09:18 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने गुरुवार को रॉयल चैलेजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर अपना क्लास दिखाया।

Heinrich Klaasen Century: हैदराबाद और आरसीबी के बीच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन धमाल मचा दिया। उन्होंने अपना क्लास दिखाते हुए 49 गेंद पर शानदार शतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक शानदार अंदाज में पूरा किया। क्लासेन आईपीएल 2023 में शतक जड़ने वाले सातवें और हैदराबाद के दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले हैरी ब्रूक शतक जड़ा था। वो 51 गेंद में 104 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

Heinrich Klaasen

हेनरिक क्लासेन(साभार IPL/BCCI)

मार्करम के साथ मिलकर दोहरे झटकों से उबारा

जल्दी जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद हैदराबाद का स्कोर 4.3 ओवर में 28 रन पर दो विकेट हो गया था। ऐसे में हेनरिक क्लासेन ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ मोर्चा संभालते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। क्लासेन ने शुरुआत से ही धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में अपना पचासा 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। क्लासेन ने मार्करम के 104 के स्कोर पर आउट होने के बाद भी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और 49 गेंद में आईपीएल में पहला शतक जड़ दिया।

End of Feed