लगातार 3 पारियों में असफल रहे इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ने आखिरकार चौथे मैच में ही अपना लोहा मनवा लिया। कोलकाता के खिलाफ हैरी ब्रूक ने इडेन गार्डन्स के खूबसूरत मैदान पर शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने केवल 55 गेंद में अपना शतक पूरा किया। ब्रूक ने कोलकाता के हर गेंदबाज की जमकर खबर लेते हुए अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। वह 100 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके आईपीएल का पहला सीजन है और उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। यह आईपीएल 2023 की सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी भी है। उन्होंने इस सीजन में शिखर धवन के 99 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया।
हैरी ब्रूक
आईपीएल 2023 के पहले शतकवीर
इस विस्फोटक पारी के साथ ही हैरी ब्रूक आईपीएल 2023 में पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले दो खिलाड़ी 90 रन के पार पहुंचे थे, लेकिन शतक नहीं जड़ पाए। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 66 गेंद में 99 रन की पारी खेली थी। इससे पहले रुतुराज गायकाड़ ने पहले मैच में 92 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।
𝐌𝐚𝐢𝐝𝐞𝐧 𝐂𝐞𝐧𝐭𝐮𝐫𝐢𝐨𝐧 𝐨𝐟 #𝐓𝐀𝐓𝐀𝐈𝐏𝐋 𝟐𝟎𝟐𝟑 💯First 💯 in IPL for Harry Brook 🙌What an incredible knock this has been 👏 👏… t.co/d0RlDxtX8I
— ANI (@ANI) Apr 14, 2023
मैच की बात करें तो हैरी ब्रूक के विस्फोटक शतक और कप्तान एडेन मार्करम के अर्धशतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मार्करम ने 26 गेंद में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अभिषेक शर्मा ने 32 रन की तेज-तर्रार पारी खेली।
