कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस का मैच बेहद खास है। आज मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ WPL चैपिंयन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टॉस करने मैदान में उतरीं। यह मौका खास है क्योंकि मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइजी एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ESA Day) को सेलिब्रेट कर रही है। यह मुंबई इंडियंस का एक कैम्पेन है जिसके तहत लड़कियों में खेल को बढ़ावा दिया जाएगा और उनकी सशक्तिकरण की दिशा में काम करेगा।
हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव
रोहित की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आपको बता दें कि रोहित शर्मा के स्थान पर आज सूर्यकुमार यादव मुंबई का नेतृत्व कर रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद आज सचिन से लाल अर्जुन तेंदुलकर को भी आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला।
𝙊𝙪𝙧 𝙒𝙋𝙇 𝘾𝙝𝙖𝙢𝙥𝙞𝙤𝙣𝙨 𝙓 #𝙀𝙎𝘼𝘿𝙖𝙮 = 💙#OneFamily #MIvKKR #ESADay #MumbaiMeriJaan #IPL2023 #TATAIPL @ril_foundation t.co/y0Bwslgo1H
— ANI (@ANI) Apr 16, 2023
WPL चैंपियन टीम रहीं मौजूद
इतना ही नहीं आज के मैच में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने WPL चैंपियन की पूरी टीम स्टेडियम में मौजूद है। इसके अलावा हजारों बच्चियां इस मैच का आनंद उठा रही हैं। WPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL का खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई ने केवल 3 विकेट के नुकसान पर 3 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया था। मुंबई की तरफ से नेट सीवर ब्रंट ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन की पारी खेली थी।
