राजस्थान को उसके घर पर धूल चटाने के बाद हार्दिक ने गुजरात के तीन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 6, 2023, 07:00 AM IST

गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद अपनी टीम के तीन खिलाड़यों की जमकर तारीफ की है। जानिए गुजरात की सातवीं जात के बाद क्या बोले हार्दिक?

Hardik Pandya Ka bayan: गुजरात टाइटन्स ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को उसके घर पर 9 विकेट से रौंदकर सीजन में अपनी सातवीं जीत दर्ज की। गुजरात की टीन ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान की टीम को 17.5 ओवर में 118 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 119 रन के लक्ष्य को 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 9 विकेट और 37 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह राजस्थान की अपने घरेलू मैदान पर गेंदों के अंतर के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। वहीं गुजरात की सीजन में अबतक खेले गए 49 मैचों में सबसे बड़ी जीत है।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या(साभार IPL/BCCI)

स्पिन का डिपार्टमेंट राशिद का है मैं नहीं करता हूं दखल

इस जीत के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में एंट्री की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में जीत के बाद खुशी से गदगद हार्दिक से पूछा कि आपकी अपनी टीम के दो स्पिनर्स(राशिद खान और नूर अहमद) के साथ क्या चर्चा होती है? तो इसके जवाब में हार्दिक ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मेरी उनसे कोई चर्चा नहीं होती है। नूर अहमद के साथ उस काम को राशिद संभालते हैं। वो एक ही भाषा बोलते हैं ऐसे में उनतक बात पहुंचाने में राशिद से बेहतर और कोई नहीं हो सकता कि वो क्या सही कर रहे हैं और क्या गलत।

End of Feed