हार्दिक पांड्या ने की IPL में 'डबल धमाल' मचाने वाले खिलाड़ियों के 'स्पेशल क्लब' में एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 16, 2023, 10:11 PM IST

गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के बल पर रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान धाकड़ ऑलराउंडर्स के एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली।

अहमदाबाद: गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 गेंद में 28 रन की पारी खेली। जल्दी जल्दी दो विकेट गुजरात के गंवाने के बाद चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने आए युजवेंद्र चहल ने उन्हें बड़ी पारी खेलने से रोक दिया। लेकिन अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान हार्दिक ने आईपीएल करियर में 2 हजार रन पूरे कर लिए और ऑलराउंडर्स के एक स्पेशल क्बल में एंट्री कर ली।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या(साभार IPL/BCCI)

111वें मैच में पूरे किए एक हजार रन

साल 2015 में डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में 2 हजार रन 111वां मैच खेलते हुए पूरे किए। अबतक खेले 111 मैच में 35 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 2012 रन 29.16 के औसत और 146.33 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक जड़े और 91 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 111 मैच में 50 विकेट भी 31.62 के औसत से अपने नाम किए हैं। 17 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

End of Feed