IPL 2023, GT vs LSG Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में रविवार को एक और डबल हेडर खेला जाएगा। इसके पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेजा जाएगा। यह मुकाबला गुजरात से ज्यादा लखनऊ के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम के कप्तान केएल राहुल और जयदेव उनादकट चोटिल होने के कारण बचे मैच से बाहर हो गए हैं। इसके चलते लखनऊ की टीम लड़खड़ा गई है। वहीं, गुजरात की टीम अपने होम ग्राउंड गर दम दिखाने उतरेगी, क्योंकि इस मुकाबले में पहली बार टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो भाईयों के बीच भिड़ंत होने जा रही है।
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट।
गुजरात टाइटंस की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक गुजरात की टीम 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबले उन्होंने गंवाए हैं। वहीं, दूसरी ओर देखें तो लखनऊ की टीम शानदार फॉर्म के साथ आगे बढ़ रही है। टीम को 10 मैचों में से 5 में जीत मिली है, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। दोनों टीमों की नजर अहमदाबाद में जीत पर होगी। आइए जानते हैं कि कैसी होगी अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और वहां के मौसम का हाल।
कैसी होगी गुजरात-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट? (GT vs LSG Pitch Report)
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंड्या बद्रर्स अपने घर में खेल रहे होंगे। हार्दिक पंड्या गुजरात की टीम से खेलेंगे। हालांकि उनके भाई क्रुणाल पंडया लखनऊ की टीम से खेलते नजर आएंगे। यहां की पिच की बात करें तो अब तक यहां सीजन में खेले गए 5 मैचों में सिर्फ एक बार बल्लेबाजों का बल्ला शांत रहा है। बाकी मैचों की बात करें तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों का बल्ला जमकर गरजा है। यहां खेले गए पिछले मुकाबले में गुजरात का सामना दिल्ली कैपिटल्स टीम से हुई थी। इस मैच में दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना सकी थी। इस मुकाबले में गुजरात को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम? (Ahmedabad Weather Today)
अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो रविवार को यहां तेज धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज सुबह में कुछ घंटों के लिए आसमानों में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना एकदम नहीं है। गुजरात और लखनऊ के बीच खेला जाने वाला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे खेला जाना है। इस दौरान तापमान 38 डिग्री रहने की उम्मीद है। ऐसे में मैच के दौरान खिलाड़ियों को उमस का सामना करना पड़ेगा और गर्मी भी काफी रहने वाली है। अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान जताया गया है।
