IPL 2023 Final: आज रिजर्व डे पर भी बारिश की वजह से नहीं हुआ फाइनल, तो कौन सी टीम जीतेगी खिताब

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 29, 2023, 10:25 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया। ऐसे में अब मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा। अगर रिजर्व डे पर भी बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका तो जानिए कैसे होगा आईपीएल 2023 के नए चैंपियन के नाम का फैसला?

अहमदाबाद: आईपीएल इतिहास में पहली बार फाइनल मुकाबला रिजर्व डे की ओर बढ़ गया। अहमदाबाद में हुई बेमौसम बारिश ने चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाली खिताबी भिड़ंत को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया। तय कार्यक्रम के मुताबिक आईपीएल 2023 का समापन 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना था लेकिन घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका। मैच को देखने के लिए तकरीबन एक लाख दर्शक मैदान में उमड़े थे लेकिन सबको मायूस होकर रविवार को घर वापस लौटना पड़ा था। खैरियत रही कि रिजर्व डे का प्रावधान बीसीसीआई ने किया था ऐसे में मैच रद्द होने की स्थिति में खिताबी जीत का फैसला बगैर खेल के नहीं करना पड़ा।

CSK vs GT, IPL 2023 Final on Reserve day

चेन्नई बनाम गुजरात, आईपीएल 2023 रिजर्व डे वेदर रूल्स(साभार IPL/BCCI)

सोमवार शाम को भी है बारिश की संभावना

End of Feed