DC vs PBKS: वॉर्नर ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले-अब नाक बचाने उतरेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2023, 06:30 AM IST

DC vs PBKS: आईपीएल 2023 में दिल्ली का सफर खत्म हो गया है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने उसे 31 रन से हरा दिया। दिल्ली के सामने 168 रन का लक्ष्य था, लेकिन 8 विकेट के नुकसान पर वह 136 रन ही बना सकी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब ने दिल्ली को हराया
  • प्लेऑफ की रेस से बाहर हुआ दिल्ली
  • डेविड वॉर्नर ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

पंजाब किंग्स ने दिल्ली को उसके घर में हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। दिल्ली के सामने 168 रन का लक्ष्य था, लेकिन एक बार फिर टीम की बल्लेबाजी नहीं चली। डेविड वॉर्नर के 54 रन की पारी के अलावा कोई भी बल्लेबाज पंजाब के स्पिन गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। नतीजा टीम 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी।

david warner

डेविड वॉर्नर, कप्तान दिल्ली कैपिटल्स

पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में जीत के हीरे रहे हरप्रीत बरार जिन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करके 30 रन देकर 4 विकेट झटके। बरार के अलावा राहुल चाहर और नाथन एलिस ने 2-2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली के प्लेऑफ का सफर खत्म हो गया है।

End of Feed