IPL 2023: फॉर्म से जूझ रहे सुनील नरेन और रोहित शर्मा को विंडीज के पूर्व कप्तान ने दी बड़ी सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2023, 07:55 PM IST

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन गंगा ने मौजूदा सीजन में फॉर्म से जूझ रहे स्पिनर सुनील नरेन को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने साथ ही रोहित शर्मा को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले ब्रेक लेने की सलाह भी दी है।

मुंबई: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन गंगा का मानना है कि सुनील नरेन अब भी मजबूत खिलाड़ी हैं लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाने के कारण दबाव में हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि फ्रेंचाइजी बदलने से खराब फॉर्म से जूझ रहे इस कैरेबियाई स्पिनर को तरोताजा होने का मौका मिल सकता है। वरुण चक्रवर्ती (11 मैचों में 17 विकेट) और सुयश शर्मा (आठ मैचों में 10 विकेट) जैसे केकेआर के युवा स्पिनर इस आईपीएल में सफल रहे हैं लेकिन नरेन ने नए गेंदबाजी एक्शन के साथ संघर्ष किया है और 11 मैचों में केवल सात विकेट हासिल कर पाए हैं।

Sunil Narine

सुनील नरेन(साभार IPL/BCCI)

फ्रेंचाइजी में बदलाव करने से होगा

चौंतीस साल के नरेन आईपीएल 2012 से इस दो बार की चैंपियन टीम का हिस्सा हैं। गंगा ने ‘क्रिकविज’ कार्यक्रम के इतर कहा,'उन्हें अपने एक्शन में बदलाव करने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्हें लगातार ऐसा करना पड़ा, उन्हें कई बार बुलाया गया और चेतावनी दी गई। इसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा।' उन्होंने कहा,'लेकिन मेरे लिए सुनील नरेन अब भी शानदार खिलाड़ी है, हो सकता है कि उनकी फ्रेंचाइजी में बदलाव करने से वह तरोताजा हो जाएं, कौन जानता है?' गंगा ने कहा कि नरेन तीन स्पिनरों की मौजूदगी वाली एकादश का हिस्सा रहे हैं और यह जरूरी नहीं है कि हर गेंदबाज सभी मैचों में प्रभावी हो।

End of Feed